Delhi Police ने एक ऑर्गन ट्रांसप्लांट रैकेट के मामले में कार्रवाई की है। इस मामले में एक बड़े निजी अस्पताल के सीनियर डॉक्टर विजया कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अब अस्पताल से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने नोएडा के एक निजी अस्पताल में 2021 से 2023 तक लगभग 15 से 16 ऑर्गन ट्रांसप्लांट किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर कथित तौर पर बांग्लादेशी मरीजों को दिल्ली में ट्रांसप्लांट करवाने के लिए धोखा दिया जा रहा था।
एक को छोड़कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार
इस रैकेट में बांग्लादेश के मरीजों को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से दिल्ली में ट्रांसप्लांट कराया जाता था। डॉक्टर विजया कुमारी के साथ साथ Delhi पुलिस ने पिछले महीने भी तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया गया था। मामले में एक को छोड़कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Delhi NCR से जुड़े हैं विजया कुमारी के तार
विजया कुमारी एक अनुभवी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन हैं और अपने करियर की शुरुआत 15 साल पहले दिल्ली के निजी अस्पताल में की थी। उन्होंने नोएडा के निजी अस्पताल के साथ विजिटिंग कंसल्टेंट के रूप में काम किया था और वह इस अस्पताल में चिकित्सा प्रक्रियाओं से भी जुड़ी रही हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है और इस मामले की जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार गिरोह 4-5 लाख रुपये में ऑर्गन ट्रांसप्लांट के नाम पर मरीजों से 25 से 30 लाख तक पैसे वसूल करता था।