UP News: उत्तर प्रदेश का एक दूल्हा अपनी शादी में बुलडोजर पर सवार होकर पहुंचा, इस दूल्हे को जिस किसी ने भी देखा वो हैरान रह गया। गोरखपुर के खजनी तहसील के उनवल बाजार के रहने वाले दूल्हे कृष्ण वर्मा ने संत कबीर नगर के खलीलाबाद में अपनी शादी के लिए परिवहन का यह अनोखा तरीका चुना। इस एंट्री का विचार दुल्हन के परिवार की एक मजाकिया टिप्पणी के बाद आया, हुआ कुछ ऐसा, कि दूल्हे के बारे में लड़की के घर वालों को पता चला कि वो CM योगी का बड़ा समर्थक है।
मजाक-मजाक में दुल्हन के घर वालों ने कहा कि आपके बुलडोजर बाबा तो हमारे संत कबीर नगर से चुनाव हार गए, मजाक को सीरियसली लेते हुए कृष्ण ने योगी आदित्यनाथ से जुड़े प्रतीक बुलडोजर पर सवार होकर बारात में पहुँचने का अनोखा फैसला किया।
ये भी पढ़ें..
जब कृष्ण ने 9 जुलाई, मंगलवार को पारंपरिक ‘परछावन’ समारोह करने के लिए एंट्री, तो यह दृश्य देखकर सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। शादी में शामिल होने आए मेहमान इस अनोखे दृश्य से हैरान थे। दूल्हे के आगमन की खबर तेजी से फैल गई, पूरे क्षेत्र में सुर्खियां बनीं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ध्यान आकर्षित किया, जहां इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए।