Delhi Weather News : राजधानी दिल्ली के निवासियों के लिए गर्मी से राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है। इससे शहरवासियों को भीषण गर्मी से कुछ दिनों की राहत मिलेगी।
मंगलवार को भी दिल्ली का मौसम अपेक्षाकृत खुशनुमा रहा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और हवाओं में नमी के कारण तापमान में गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था। राजधानी में आर्द्रता का स्तर भी संतुलित रहा। अधिकतम आर्द्रता 63 फीसदी और न्यूनतम 34 फीसदी रिकॉर्ड की गई, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।
बुधवार को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को भी दिल्ली का मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और सतह पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
लू से राहत रहेगी बरकरार
मौसम विभाग (Delhi Weather News) ने यह भी बताया है कि 5 मई तक राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहेगा। इस अवधि में लू चलने की संभावना नहीं जताई गई है, जो कि मई महीने की शुरुआत में दिल्ली के लिए एक राहत भरी स्थिति मानी जा सकती है।
ये भी पढ़ें : Delhi News : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज व्यापारियों का ‘दिल्ली बंद’, 100 से अधिक बाजारों में रहेगा सन्नाटा
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time