Yamuna Authority: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने आगरा के पास एक नया शहर बसाने के महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा की है। इस नए शहर की नींव रखने का खाका पहले से ही तैयार है। यह जानकारी यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने साझा की।
डॉ. सिंह ने बताया कि नया शहर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस शहर के लिए आगरा जिले के 27 गांवों से जमीन ली जाएगी और यह शहर पूरी तरह से औद्योगिक टाउनशिप होगा।
जिन गांवों की जमीन ली जाएगी: 1. नाहर्रा 2. रूपहांडू 3. जारऊ 4. पेसई 5. खंडिया 6. बामन 7. खड़कपुर 8. चौकड़ा 9. परिहार 10. अनवल खेड़ा 11. सेमरा 12. शेरखान 13. उस्मानपुर 14. ऊंचा 15. अगरपुर 16. चिधौली 17. हसनपुर 18 जहांगीरपुर 19. अरेला 20. चवली 21. बहरामपुर 22. नंगला निशंक, गढ़ी बच्ची 23. ढेरा 24. अगवारखास, नंगला तुलसी 25. नयाबांस 26. नंगला नियानी, गढ़ी पीरू 27. नवलापुर
न्यू आगरा 10,500 हेक्टेयर में फैला होगा
सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि पहले चरण में गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर का विकास किया गया और वहां काम चल रहा है। दूसरे चरण में मथुरा और अलीगढ़ का विकास होगा। अब तीसरे चरण में आगरा का विकास होगा। यमुना विकास प्राधिकरण न्यू आगरा बसाने की योजना बना रहा है, जो करीब 10,500 हेक्टेयर में फैला होगा। मास्टर प्लान तैयार करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी स्काई ग्रुप को जिम्मेदारी दी गई है। अगले नौ महीने में खाका तैयार होने की उम्मीद है, जिसके बाद काम शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें..
Noida: नोएडा में क्रिकेट मैच खेलने पहली बार आएगी न्यूजीलैंड की टीम, अफ़ग़ानिस्तान होगा मेजबान
प्रदूषण मुक्त फैक्ट्रियां और कंपनियां
न्यू आगरा का सबसे खास पहलू प्रदूषण मुक्त फैक्ट्रियां और कंपनियां स्थापित होना होगा। यहां प्रदूषण फैलाने वाली कोई भी फैक्ट्री या कंपनी नहीं लगाई जाएगी। साथ ही, इस क्षेत्र की विरासत को बढ़ावा दिया जाएगा और अनोखे तरीके से विकसित किया जाएगा। बंजर जमीनों का जरूरी इस्तेमाल किया जाएगा। मास्टर प्लान तैयार होने के बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उत्तर प्रदेश कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा और मंजूरी मिलने पर काम शुरू हो जाएगा।