मेरठ: 2022 के विधानसभा चुनावों की कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। बुधवार को मेरठ में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।
चुनावों की तैयारियों में तेजी लाते हुए उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण किया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के सयोजन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे।।बुधवार को मेरठ जनपद के प्रशिक्षण शिविर चैम्बर ऑफ कामर्स बाम्बे बाजार में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के सयोजन में आयोजित किया गया।
शिविर में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों,वार्ड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, प्रदेश महा सचिव विदित चौधरी, उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव, कांग्रेस प्रदेश सचिव अजित कुमार दौला, सचिव शहर प्रभारी नसीम खान उपस्थिति रहे। प्रशिक्षण में पांच सत्र आयोजित किये गये।
प्रशिक्षण के लिये देश के विभिन्न राज्यों में ट्रेनर को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार किया गया। जिसमें सोशल मीडिया, बूथ मैनेजमेंट, कांग्रेस की विचारधारा, देश बनाने में कांग्रेस नेताओं का योगदान, प्रचार-प्रसार करने, भाजपा के कांग्रेस के प्रति कुप्रचार को जनता के सामने रोककर जनता को सच्चाई बताने करने आदि विषयों पर कांग्रेस नेताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण देने वालों में बूथ मैनेजमेंट-योगेश शर्मा, कांग्रेस विचारधारा- डॉ. हाफिज उर रहमान, श्रीकांत मिश्रा, संजीव मिश्रा, आशकार आलम,आनन्द शुक्ला, मुख्य रूप से शामिल थे। प्रशिक्षण लेने वालों में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, संजय गोयल, महेन्द्र शर्मा, सलीम खान, अखिल कौशिक, आशा राम, डॉ. आदेश शर्मा, जिला महिला अध्यक्ष सीमा जाटव, बबीता गुर्जर, पिंकी तालियान, अनिल शर्मा, मनजीत कोछड़ आदि उपस्थित रहें।