टोक्यो ओलंपिक खेलों के बाद आज टोक्यो पैरालंपिक खेलों का रंगारंग आगाज हो गया है। इस बार पैरालंपिक खेलों में दुनिया भर के लगभग 4000 पैरा खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे, वही भारत 12 दलों के 54 खिलाड़ी इस बार इतिहास रचने को तैयार है।
बताते चले, पैरालंपिक उद्घाटन में भारतीय दल ने 17वें नंबर पर अपना मार्च पास्ट निकाला। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी टेक चंद भारतीय दल के ध्वजवाहक थे। इस दौरान टेक चंद ने तिरंगे को शान से लहराकर अपने देश का भी गौरव बढ़ाया।