गाजियाबाद: सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने रविवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनने के रास्ते पर दौड़ रहा है। अब भारत को महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता।
वीके सिंह भाजपा के महानगर कार्यालय पर आयोजित स्वतन्त्रता दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के चार वर्ष पूरा होने से पहले हमने इसे संविधान की शुरूआत के साथ गणराज्य बनाकर देश को मजबूत किया, जिससे पूरी दुनिया झुकती है। हम एक विशाल विविधता का देश हैं और हमारी एकता हमें एक मजबूत राष्ट्र बनाती है। प्रौद्योगिकी से कृषि तक हम दुनिया के शीर्ष देशों में से एक हैं और यहां से कोई पीछे नहीं जा रहा है क्योंकि हम हमेशा बढ़ने और बेहतर करने के कदम पर हैं।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस 2021 पर, हम अपने देश को महान बनाने के लिए नागरिकों के रूप में अपना काम करने का वचन देते हैं।
ध्वजारोहण के अवसर भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश आदि नरेंद्र कश्यप, पूर्व महापौर आशु वर्मा, दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेवराज शर्मा, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, अशोक मोंगा, भाजपा नेता वेद प्रकाश गर्ग, अशोक मोंगा व संजीव गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। दूसरी और कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।