राहुल गांधी की लोकसभा सांसद सदस्यता खत्म होने के बाद से शुक्रवार से बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को लंबी बैठक की जिसमें कांग्रेस सूत्रों ने बैठक के अंदर की बातचीत और माहौल के बारे में जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी को राहत दिलाने के उपायों को लेकर बैठक में चर्चा हुई, यहां तक कि सामूहिक इस्तीफे तक की बात की गई, वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काफी सख्त तेवर में नजर आईं।
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं से कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2024 पर पूरा ध्यान लगाने के लिए कहा है। इसी के साथ उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि कर्नाटक जीतकर राहुल गांधी के अयोग्यता मामले का जवाब देना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और आनंद शर्मा ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि ऊपरी अदालत से राहुल गांधी को राहत मिलेगी और उनकी (राहुल) संसद सदस्यता वापस बहाल हो जाएगी।
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी के जमाने को याद करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर कांग्रेस को गांव-गांव जाकर बात पहुंचानी चाहिए। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर आई और जमकर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आज भी ये आक्रामक तेवर और तेज़ नजर आ सकते हैं। सियासत की हवाओं में एक ऐसा जहर घुल गया कि जिसकी काठ अभी तक नजर नहीं आ रही है।
साल 2024 के चुनाव को लेकर भी माहौल काफी गरमाया हुआ है क्योंकि भाजपा के लिए एक चिंता का विषय बन सकता है क्योंकि विपक्ष कहीं ना कहीं एकजुट होता नजर आ रहा है आप पार्टी के मुखिया सीएम केजरीवाल ने ट्विट करते हुए लिखा- हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुक़दमे में फ़साना ठीक नहीं। देश बहुत कठिन दौर से गुज़र रहा है। पूरे देश को इन्होंने डरा कर रखा हुआ है। 130 करोड़ लोगों को इनकी अहंकारी सत्ता के ख़िलाफ़ एकत्र होना होगा।
लोक सभा से राहुल गांधी जी का निष्कासन चौंकाने वाला है। देश बहुत कठिन दौर से गुज़र रहा है। पूरे देश को इन्होंने डरा कर रखा हुआ है। 130 करोड़ लोगों को इनकी अहंकारी सत्ता के ख़िलाफ़ एकत्र होना होगा।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 24, 2023
वहीं आरजेडी नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, ‘विपक्षी एकजुटता में अब देर नहीं करनी चाहिए। नरेन्द्र मोदी पूरी तरह से नर्वस हो चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में हार से डरे हुए हैं।’ राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद उनका नाम लोकसभा की वेबसाइट से भी हटा दिया गया केरल की जिस वायनाड सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे, उस सीट की जानकारी भी हटा दी गई है।

