Noida News: ग्रेटर नोएडा में चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी पुलिस ने पहली बाग अपना स्टॉल लगा हैं। जिसमें पुलिस की आधुनिक तकनीकों, उपकरणों और स्मार्ट पुलिसिंग के तरीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस के इस स्टॉल में न केवल अत्याधुनिक हथियार और वाहन प्रदर्शित किए गए हैं। बल्कि लोगों को सुरक्षा के कई उपायों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
इन चीजो का किया प्रदर्शन
यूपी पुलिस ने अपने स्टॉल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) द्वारा उपयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों और हथियारों की प्रदर्शनी की जा रही है। इसमें एसटीएफ और एटीएस के कमांडोज़ द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। इन हथियारों और उपकरणों के बारे में पुलिस विशेषज्ञ वहां मौजूद दर्शकों को जानकारी दे रहे हैं।
क्या हैं इस स्टॉल का उद्देशय
यूपी पुलिस ने एक अलग उद्देशय से ही ट्रेड शो में पहली बार अपना स्टॉल लगाया हैं। जिसका उद्देश्य हैं जनता को स्मार्ट पुलिसिंग के बारे में जागरूक करना और पुलिस की मदद कैसे ली जा सकती है, इस पर विस्तृत जानकारी देना है। स्टॉल पर मौजूद पुलिस अधिकारी साइबर ठगी से बचाव के तरीकों, पुलिस से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और अन्य सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर लोगों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।
ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय
यूपी पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी जा रही है। हेल्प डेस्क पर यह बताया जा रहा है कि कैसे अनजान कॉल्स से बचें, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय किन बातों का ध्यान रखें और साइबर अपराध की शिकायत कैसे दर्ज कराई जा सकती है। साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस ने साइबर सुरक्षा का स्टॉल स्थापित किया हैं।
पुलिस से कैसे करे संपर्क
पुलिस ने अपने स्टॉल में लोगों को पुलिस की सहायता पाने के लिए डायल 112 की सेवाओं को भी विस्तार से समझाया। सब इंस्पेक्टर आशुतोष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि डायल 112 पर कॉल करने पर पुलिस की कैसे त्वरित सहायता मिलती है। इसके अंतर्गत, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं, जैसे कि सवेरा योजना, जिसमें पीआरवी की टीम सीनियर सिटीजन्स की सहायता के लिए तुरंत पहुंचती है।
महिलाओं को भी दी सुरक्षा सम्बंधी जानकारी
पुलिस ने महिलाओं को भी उनकी सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई महिला रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अगर कोई असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह 112 पर कॉल कर सकती है। पुलिस उसे सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। व्यापारियों के लिए भी सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डायल 112 की सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।