उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज वाराणसी दौरे पर हैं। उनका यह दौरा एकदिवसीय है। वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री मौर्या की अगवानी की।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हवाई अड्डे से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में वह विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री मौर्य ग्राम विकास व समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम व राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
बैठक करने के बाद उप मुख्यमंत्री मौर्या भगवान विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन-पूजन व अभिषेक करेंगे। इसके अलावा मौर्या शाम 4:15 बजे तरना में चल रही रामकथा में शामिल होंगे। शाम 7.05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से राजधानी लखनऊ वापस लौट जाएंगे।

