Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज़ धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है तो कभी अचानक बारिश और आंधी से मौसम ठंडा हो जा रहा है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। दिनभर तेज़ धूप के चलते लोगों को गर्मी ने बेहाल किया, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और कुछ इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।
शनिवार को तापमान 39 डिग्री के पार
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, कुछ इलाकों में तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान आया नगर में रिकॉर्ड किया गया, जहां 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं लोधी रोड पर 39.4, पालम में 39.1 और रिज इलाके में 38.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
रविवार को फिर बदलेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही तेज़ हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, जबकि कुछ समय के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने 4 जून तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता (AQI) की स्थिति
मौसम के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी चिंता का विषय बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार रविवार सुबह 6:30 बजे तक दिल्ली का औसतन AQI स्तर 212 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में AQI स्तर
- आया नगर – 199
- बवाना – 129
- चांदनी चौक – 172
- डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज – 181
- द्वारका सेक्टर 8 – 198
- IGI एयरपोर्ट – 137
- ITO – 150
- जेएनयू स्टेडियम – 183
- लोधी रोड – 133
- मेजर ध्यानचंद स्टेडियम – 189
- मंदिर मार्ग – 107
- नजफगढ़ – 149
- पंजाबी बाग – 180
- पूसा – 176
- आरके पुरम – 174
200 से 300 के बीच AQI वाले क्षेत्र
- अलीपुर – 213
- आनंद विहार – 249
- अशोक विहार – 232
- मथुरा रोड – 270
- ड्यूटी – 227
- नरेला – 213
- नेहरू नगर – 210
- जहांगीरपुरी – 285
- दिलशाद गार्डन – 217
- NSIT द्वारका – 262
- ओखला फेस-2 – 256
- पटपड़गंज – 231
- रोहिणी – 243
- शादीपुर – 299
- सिरी फोर्ट – 238
- सोनिया विहार – 272
- विवेक विहार – 225
- नजफगढ़ – 261
एनसीआर के अन्य शहर
- फरीदाबाद – 189
- गुरुग्राम – 214
- गाजियाबाद – 183
- ग्रेटर नोएडा – 188
- नोएडा – 183
ये भी पढें : Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज गरज के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
ये भी देखें : डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कोरोना को लेकर ने दी जानकारी, ‘कोविड वेरिएंट खतरनाक नहीं, लेकिन…’