देश के पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव की आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। बता दें कि तीनों राज्यों में 60 विधानसभा सीटें हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे, जबकि मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव हुए थे।
टिपरा मोथा ने भाजपा का खेल बिगाड़ा
बहरहाल, त्रिपुरा में इस बार फिर से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन रुझान लगातार बदल रहे हैं। यहां टिपरा मोथा ने भाजपा का खेल बिगाड़ा है। लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन भी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। वह लगातार भाजपा को टक्कर दे रही है। जारी रुझानों में कभी भाजपा आगे हो रही है तो कभी लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन।
भाजपा के सामने सत्ता में दोबारा लौटने में टिपरा मोथा सबसे बड़ा समस्या पैदा करती नजर आ रही है। जारी रुझानों के मुताबिक भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है तो वही लेफ्ट – कांग्रेस गठबंधन 18 सीटों पर आगे चल रही है। वही पहली बार मैदान में उतरे टिपरा मोथा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार
मेघालय में मुकाबला सबसे दिलचस्प है। यहां कॉनरॉड संगमा की पार्टी एनपीपी को मुकुल संगमा के नेतृत्व में टीएमसी कड़ी टक्कर दे रही है। मेघालय में अन्य की भूमिका सबसे बड़ी बन गई है। भाजपा और कांग्रेस के खाते में भी कुछ सीटें जाती दिख रही हैं. मेघालय के रुझानों से यह स्पष्ट हो गया है कि यहां त्रिशंकु विधानसभा देखने को मिलेगा। जारी रुझानों के मुताबिक एनपीपी 26 सीटों पर आगे चल रही है और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 07 सीटों पर आगे चल रही है तो वही बीजेपी 05 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
नागालैंड में स्पष्ट बहुमत
सबसे स्पष्ट बहुत नागालैंड में देखने को मिल रहा है। यहाँ भाजपा और एनडीपीपी की गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो तिहाई बहुत हासिल करती हुई नजर आ रही है। जारी रुझानों के मुताबिक भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एनपीएफ 03 और एनपीपी 02 सीटों पर आगे चल रही है।

