आज पूरे देश भर में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। चारों तरफ हर्षोउल्लास का माहौल है। पूरे देश में लोग एक-दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई दे रहे है। रंगों के इस पर्व की खुमार नेताओं पर भी सर चढ़ कर बोल रहा है। देश के बड़े नेताओं ने भी देशवासियों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवाशियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे। होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को होली के त्योहार की बधाई दी है। राहुल ने ट्विटर पर लिखा कि होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े। होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी रंगों के पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे। रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश के तमाम नेताओं ने देशवासियों को होली की बधाई दी है और देश में अमन, चैन, शांति, सद्भाव की कामना की है।

