Central Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में केंद्रीय बजट 2025 पेश किया। इसके साथ ही उन्होंने लगातार आठवीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। बजट से पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें बजट की कॉपी सौंपी। राष्ट्रपति ने दही-चीनी खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जहां बजट को मंजूरी मिली।
आर्थिक सर्वेक्षण भी किया पेश
सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया, जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का आकलन किया गया। यह दस्तावेज बजट से पहले सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए प्रस्तुत किया जाता ह
ये भी पढें..
Noida: नोएडा के मामूरा में फायरिंग, दो लोग घायल, मामले की जांच नें जुटी पुलिस
सस्ते होंगे ये उत्पाद और सेवाएं:
- जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में कमी, कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती।
- LED-LCD टीवी के दाम घटेंगे, कस्टम ड्यूटी में कटौती।
- लिथियम आयन बैट्री सस्ती होगी, जिससे ईवी और मोबाइल की बैट्री सस्ती होगी।
Gig Workers के लिए बड़े ऐलान:
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले Gig Workers को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कर पहचान पत्र मिलेगा।
- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ।
- शहरी कामगारों के लिए विशेष योजना लागू की जाएगी।
- पीएम स्वनिधि योजना को और मजबूत किया जाएगा।
स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में बड़े कदम:
- सभी सरकारी अस्पतालों में डे-केयर सेंटर खोले जाएंगे।
- पटना IIT के हॉस्टल का विस्तार किया जाएगा।
- बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश (FDI) की सीमा बढ़ाई गई।
कृषि क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा:
- असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाला यूरिया संयंत्र स्थापित किया जाएगा।
- पूर्वी क्षेत्र में बंद पड़े तीन यूरिया संयंत्रों को पुनः शुरू किया गया।
फुटवियर और लेदर उद्योग में नई योजनाएं:
- फुटवियर और लेदर क्षेत्र के लिए फोकस प्रोडक्ट स्कीम लागू होगी।
- इससे 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
- 4 लाख करोड़ रुपये का टर्नओवर और 1.1 लाख करोड़ रुपये का निर्यात सृजित होने की संभावना।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताई उम्मीद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र को लेकर कहा कि यह देशवासियों में नया विश्वास पैदा करेगा और उन्हें नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प में यह बजट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह बजट गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।