रुद्रप्रयाग के रैंतोली के पास शनिवार को 26 लोगों को ले जा रहा एक ट्रैवल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतकों में नोएडा के सेक्टर 51 के ब्लॉक ए की रहने वाली चार लड़कियां भी शामिल हैं। उनके साथ आई दो अन्य लड़कियां भी घायल हो गईं। सेक्टर 51 के ब्लॉक ए की लड़कियां दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने गई थीं। वे शुक्रवार शाम को एक टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर रवाना हुई थीं। उनके दफ्तरों और मूल निवास पर भी मातम पसरा हुआ है।
नोएडा की युवतियां हुई हादसे का शिकार
वंदना शर्मा, निकिता भट्ट, कुमारी शुभम सिंह, अंजलि श्रीवास्तव, मोहिनी पांडे और स्मृति शर्मा सेक्टर 51, ब्लॉक ए में किराए पर रहती थीं। ये छह लड़कियां एक साथ उत्तराखंड जाने की योजना बनाकर निकली थीं। वे चोपता से गुजर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।
उत्तराखंड की रहने वाली थी मृतिका
मृतकों में निकिता भट्ट मूल रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के खटीमा की रहने वाली थीं और नोएडा के सेक्टर 132 में काम करती थीं। अंजलि श्रीवास्तव पश्चिमी चंपारण के बेतिया की रहने वाली थीं, जबकि मोहिनी पांडे प्रतापगढ़ की रहने वाली थीं और नोएडा के सेक्टर 127 में काम करती थीं। स्मृति शर्मा सोनभद्र की रहने वाली थीं। सभी छह लड़कियां नोएडा के सेक्टर 51, ब्लॉक ए में किराए पर रहती थीं।
दोस्तों के साथ घूमने का प्लान
कुमारी शुभम सिंह कप्तानगंज, कुशीनगर की रहने वाली थीं और उनका ऑफिस सेक्टर 129 में था। वंदना शर्मा मूल रूप से इलाहाबाद की रहने वाली थीं और सेक्टर 135 में काम करती थीं। घायल वंदना शर्मा, सेक्टर 51, ब्लॉक ए, नोएडा ने बताया कि वे शुक्रवार शाम को टेंपो ट्रैवलर से उत्तराखंड घूमने के लिए निकली थीं। दुर्घटना कैसे हुई, इस बारे में वे कुछ नहीं बता पा रही हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। नोएडा के सेक्टर 51, ब्लॉक ए के निवासियों ने बताया कि सूचना मिलते ही ब्लॉक में अफरा-तफरी मच गई। वे सभी यहां किराए पर रहते थे और नौकरी करते थे। गर्मी के कारण उन्होंने एक साथ उत्तराखंड घूमने का प्लान बनाया था।