फतेहपुर: जिले में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट द्वारा कल शुक्रवार को 18 सूत्री मांगों को लेकर नगर के ललौली रोड के फरीदपुर मोड़ पर पहले पंचायत की गई थी इसके बाद पैदल यात्रा कर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने बिन्दकी नगर के ललौली चौराहा पहुंचे। वहां से नगर पालिका परिषद के भवन के सामने चक्का जाम कर करीब आधे घंटे तक नारेबाजी की गई थी।
प्रदर्शन, सड़क जाम को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र द्विवेदी, प्रयागराज मंडल अध्यक्ष अशोक उत्तम, जिलाध्यक्ष रामसहाय पटेल, तहसील अध्यक्ष नवल सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष पुन्नू शुक्ला, मोईद खान, किशन, सोहन, छोटेलाल, कुंती देवी तथा सुभाष पर नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि बिना अनुमति के कार्यक्रम किया गया और जाम लगाया गया, शारीरिक दूरी का उल्लंघन किया गया, बलवा किया गया, पुलिस से अभद्रता की गई और लॉकडाउन का उल्लंघनभी किया गया। जिसे लेकर यूनियन के कार्यकर्ताओं पर कानूनी कार्यवाही की गयी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि यूनियन के 12 ज्ञात तथा 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि, अपनी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया था।