लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अतरौली विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 1980 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार अनवर खां से हार गए थे। इससे पूर्व कल्याण सिंह अतरौली विधान सभा क्षेत्र से 1967 से 1980 तक लगातार 8 बार विधायक रहे। लेकिन भाजपा की टिकट पर कल्याण सिंह ने 1985 के विधानसभा चुनाव में फिर कामयाबी हासिल की। तब से लेकर 2004 के विधानसभा चुनाव तक कल्याण सिंह ही अतरौली से विधायक रहे।
गौरतलब है कि आपातकाल के बाद जनसंघ भाजपा में तब्दील हो गई। वर्ष 1984 के लोकसभा चुनाव में उसे केवल दो सीटें मिलीं। अटल बिहारी वाजपेयी खुद चुनाव हार गए थे। इसके बाद भाजपा को उत्तर प्रदेश में अयोध्या मंदिर का मुद्दा मिल गया था। शाह बानो प्रकरण में मुस्लिम समाज के दबाव में कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने संविधान में संशोधन कर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट दिया। फिर इसी सरकार ने हिन्दुओं के तुष्टीकरण के लिए विवादित अयोध्या मंदिर का ताला खुलवा दिया। भाजपा को राम मंदिर का मोहरा मिल गया था।
Publish by- shivam Dixit
@shivamniwan